Saturday, June 6, 2026
HomePunjabप्रधानमंत्री मोदी का जालंधर दौरा एक दिन के लिए टला

प्रधानमंत्री मोदी का जालंधर दौरा एक दिन के लिए टला

 अब 2 फरवरी को डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचेंगे

जालंधर, 30 जनवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जालंधर दौरा एक दिन के लिए टल गया है। पहले उनका कार्यक्रम 1 फरवरी को डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचने का था, लेकिन अब वह 2 फरवरी को जालंधर दौरे पर आएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे के बाद करीब 50 मिनट तक डेरा सच्चखंड बल्लां में रुकेंगे। इस दौरान वह डेरा प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उपस्थित संगत को संबोधित भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर डेरा परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यहां अस्थायी हेलीपैड बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर पहले आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसके बाद वह हेलीकॉप्टर के जरिए डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचेंगे।

श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर डेरा सच्चखंड बल्लां में बड़े स्तर पर धार्मिक समागम का आयोजन किया गया है, जिसमें पंजाब सहित देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पूरे इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लेकर संगत और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी से यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान हासिल करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments