HomeHaryanaजिला वासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार व तय समय सीमा...

जिला वासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार व तय समय सीमा में करें समाधान : कार्यवाहक डीसी अनुराग ढालिया

कार्यवाहक उपायुक्त ने नागरिकों से की समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने की अपील

फ़तेहाबाद ,29 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) : कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में जिला के लोगों की समस्याओं का सभी अधिकारी टीम के रूप में कार्य कर जल्द से जल्द समाधान कर रहे हैं।
कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया ने बताया कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं मानिटरिंग करते हैं और समाधान शिविर से जुड़ते भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला वासियों से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याएं रखकर उनका जल्द से जल्द समाधान करवाने की अपील की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई जिला वासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर व तय समय सीमा में समाधान करें।
समाधान शिविर में फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह ने मकान का टैक्स माफ करवाने, बीघड रोड निवासी शुभम गर्ग ने दुकान के आगे लोहे के पोल को साइड में लगवाने, भट्टू कलां निवासी देवीलाल ने प्लाट से गुजर रही नाजायज बिजली की तारों को हटवाने, ब्रह्मणवाला निवासी किरनदीप कौर ने आधार कार्ड का समाधान करवाने, बबली ने एपीएल कार्ड से बीपीएल बनवाने, चिंदड़ निवासी सतीश ने आरसीसी पाइपलाइन हटवाने तथा आत्मा राम ने पपीहा पार्क में साफ सफाई करवाने संबंधी अपनी शिकायत रखी।

फोटो । लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया।

 

Thanks and Regards

Deputy Director, Information, Public
Relations & Language Department, Fatehabad
Ph. 01667-230072

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments