HomeHaryanaजमनालाल बजाज पुरस्कार 2026 के लिए पात्र व्यक्तियों से नामांकन आमंत्रित, अंतिम...

जमनालाल बजाज पुरस्कार 2026 के लिए पात्र व्यक्तियों से नामांकन आमंत्रित, अंतिम तिथि 31 जनवरी

उत्कृष्ट सामाजिक व राष्ट्र निर्माण कार्यों के लिए दिया जाता है प्रतिष्ठित पुरस्कार: अनुराग ढालिया

फ़तेहाबाद ,29 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा) :  कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया ने बताया कि जमनालाल बजाज पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इस हेतु समाज सेवा, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्र निर्माण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पात्र व्यक्ति नामांकन कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करते हुए अधिक से अधिक नामांकन भेजे जाएं।
कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया ने कहा कि जमनालाल बजाज फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस पुरस्कार के तहत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। प्रत्येक श्रेणी में चयनित विजेताओं को 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक कार्यों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए सभी विभाग समयबद्ध तरीके से योग्य उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित करें और यह सुनिश्चित करें कि जिले की प्रतिभाएं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए अधिक से अधिक भागीदारी करें।

Thanks and Regards

Deputy Director, Information, Public
Relations & Language Department, Fatehabad
Ph. 01667-230072

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments