HomeHaryanaबैल जंपर आरोपी काबू : पीओ स्टाफ फतेहाबाद की कार्रवाई

बैल जंपर आरोपी काबू : पीओ स्टाफ फतेहाबाद की कार्रवाई

 न्यायालय से बैल जंप कर फरार चल रहे आरोपी को काबू किया

फतेहाबाद, 27 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा): पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ स्टाफ फतेहाबाद ने न्यायालय से बैल जंप कर फरार चल रहे आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पीओ स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक हरफूल ने किया।

पीओ स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक हरफूल ने बताया कि काबू किए गए आरोपी की पहचान जगदीश कुमार पुत्र गुड्डू राम, निवासी जलोपुर, रतिया के रूप में हुई। आरोपी थाना शहर रतिया में दर्ज एफआईआर संख्या 279 दिनांक 01.11.2020, धारा 406, 420 आईपीसी के मामले में वांछित था तथा 22.05.2023 को न्यायालय से बैल जंप कर फरार चल रहा था।

पीओ स्टाफ फतेहाबाद द्वारा गुप्त सूचना व तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया गया। नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत आरोपी को थाना शहर रतिया के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां से उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

फतेहाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से फरार एवं बैल जंप करने वाले आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर सख्ती के साथ जारी है। ऐसे आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

फतेहाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी भी फरार या बैल जंपर आरोपी के संबंध में जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments