Sunday, June 7, 2026
HomeNationalमुख्यमंत्री सुक्खू ने सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 29.50 करोड़...

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 29.50 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

 

 

नई दिल्ली: 31 अक्तूबर, 2025 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वर्चुअल माध्यम से सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 29.50 करोड़ रुपये की लागत से 5 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने नोहराधार में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बने सब मार्किट यार्ड के पहले चरण का भी उद्घाटन किया।

सुक्खू ने रेणुका जी-ददाहू बिरला सड़क के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये की लागत का एलान किया और विभिन्न गांवों के लिए सिंचाई सुविधाओं के तहत 17.89 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इसके साथ ही, ग्राम पंचायत भराड़ी और अन्य गांवों के लिए 94 लाख रुपये की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना का शिलान्यास भी किया।

इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी भी मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments