नई दिल्ली, 25 जनवरी 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के कुल 31 अधिकारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें छह अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PSM) प्रदान किया गया, जबकि 25 अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (MSM) से नवाजा गया।
राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में दिल्ली ज़ोन के प्रमुख चंद्रशेखर वेणुपिल्लै, एसपी (प्रशासन) अमित श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश शर्मा, सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार यति, सहायक सब-इंस्पेक्टर चमन लाल और हेड कांस्टेबल रामू गोला शामिल हैं।
वहीं, 25 अन्य सीबीआई अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया है।
इस वर्ष कुल 101 राष्ट्रपति पुलिस पदकों में से 89 पुलिस सेवा को, जबकि शेष अग्निशमन, सिविल डिफेंस, होमगार्ड और सुधार सेवा को दिए गए हैं। इसके अलावा, 756 पुलिस पदकों में से 664 पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रदान किए गए हैं।






