HomePunjabलुधियाना के सुंदर नगर में CNG ट्रक में भीषण आग

लुधियाना के सुंदर नगर में CNG ट्रक में भीषण आग

सिलेंडरों में धमाके से दहला इलाका

लुधियाना, 25 जनवरी 2026: लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घाटी क्षेत्र में खड़े एक सीएनजी ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फटने लगे। धमाके इतने जबरदस्त थे कि उनकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और पूरा इलाका दहल उठा।

धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया।

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि सुबह के समय जब वह अपने परिवार के साथ सैर के लिए निकले थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे खड़े ट्रक में आग की लपटें उठती देखीं। ट्रक में गद्दे बनाने वाला फोम भरा हुआ था, जिसने आग को तेजी से फैलने में मदद की। उन्होंने बताया कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। यदि थोड़ी भी देरी होती तो फोम और सिलेंडरों के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग हरकत में आ गया। सुंदर नगर फायर स्टेशन के कर्मचारी रविंदरजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 6:14 बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि फोम से लदे एक ट्रक में आग लग गई है। तुरंत एक फायर टेंडर मौके पर भेजा गया। आग की गंभीरता को देखते हुए दूसरी फायर यूनिट भी बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के रिहायशी मकानों तक फैलने से रोक लिया।

 

प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments