पटियाला, 24 जनवरी, 2026 : पटियालावासियों तक घर-घर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से मेयर ने अपने ही वार्ड नंबर 30 से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत हेल्थ कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया और योजना को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान मेयर कुंदन गोगिया ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना आम लोगों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगी। इस योजना के तहत हर पात्र परिवार को सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे महंगे इलाज की चिंता से लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत समाज की नींव होता है और पंजाब सरकार का प्रयास है कि कोई भी नागरिक केवल पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। विकास कॉलोनी में हेल्थ कार्डों की शुरुआत करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मेयर ने लोगों से अपील की कि वे इस योजना का पूरा लाभ उठाएँ और जिन परिवारों ने अभी तक अपने हेल्थ कार्ड नहीं बनवाए हैं, वे जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएँ। उन्होंने यह भी बताया कि हेल्थ कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बेहद सरल है और स्थानीय स्तर पर कैंप लगाकर लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस मौके पर मेयर कुंदन गोगिया के अलावा यूथ कोऑर्डिनेटर हरमन संधू, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिश्त तनेजा, ब्लॉक प्रधान सुशील मिड्डा, ब्लॉक प्रधान कृष्ण कुमार, स्थानीय काउंसलर रजिंदर कुमार, नीला कांत लक्की, रजिंदर मोहन, इंद्रजीत सिंह तथा अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।
अंत में मेयर ने कहा कि शहर के हर वार्ड में इस प्रकार के जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे, ताकि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी हर घर तक पहुँच सके और पटियाला को एक स्वस्थ एवं खुशहाल शहर बनाया जा सके।
फोटो: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करते हुए मेयर कुंदन गोगिया एवं
जारीकर्ता
Rajinder Mohan (सचिव)
Mayor Office Patiala
83609 66060






