HomePunjabपंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट, 16 जिलों में घने कोहरे...

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट, 16 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

चंडीगढ़, 24 जनवरी 2026: पंजाब के मौसम में एक बार फिर अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच गया है, जिससे पूरे प्रदेश में ठंड, घना कोहरा और बारिश की संभावना बढ़ गई है। बदले हुए मौसम के चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं किसानों और यात्रियों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के लिए पंजाब के 16 जिलों में घने कोहरे को लेकर “येलो अलर्ट” जारी किया गया है। इसके साथ ही आज कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश की आशंका है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर शामिल हैं। अन्य जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट लागू रहेगा।

विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, 26 जनवरी से पूरे पंजाब में बारिश, ठंड और कोहरे की तीव्रता और बढ़ेगी, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी और अधिक कड़ाके की हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments