HomeHaryanaजिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आठ दिवसीय प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण का...

जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आठ दिवसीय प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण का हुआ समापन

भट्टू, 22 जनवरी, 2026 (संजीव शर्मा):  कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया के दिशा निर्देशानुसार व जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस द्वारा स्वामी अकेडमी भट्टू कलां में आठ दिवसीय प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण का सफल समापन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक व सक्षम बनाना रहा है।

प्राथमिक सहायता प्रवक्ता मुकेश बंसल ने अत्यंत सरल, व्यवहारिक एवं प्रभावशाली तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे 100 प्रतिशत परिणाम रहा। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत परीक्षा का आयोजन अमित मलिक एवं राकेश मलिक द्वारा किया गया, जिन्होंने परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाया।
अकेडमी के संचालक इंद्रजीत स्वामी एवं प्रबंध निदेशक टिंकू बहल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रशिक्षण आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।  इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी से जिला प्रशिक्षण अधिकारी दलबीर सिंह, योगेश, मोनिका, अंजली, किरण व राधा सहित प्रतिभागी मौजूद रहे।
फोटो 07: भट्टू। आठ दिवसीय प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments