पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ छेड़ी गई जंग अब जन आंदोलन बनी: चेतन सिंह जौड़ामाजरा
“नशे छोड़ो, कोढ़ काटो” के नारों से गूंजा इलाका, लोगों की रही भारी भागीदारी
समाना, 20 जनवरी, 2026: पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत आज हलका समाना में 15 स्थानों पर नशों के खिलाफ पैदल यात्रा निकाली गई। इस पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर नशों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान “नशे छोड़ो, कोढ़ काटो” के नारों ने माहौल को गुंजायमान कर दिया और लोगों को नशों के खिलाफ संगठित किया।
इस अवसर पर हलका समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में नशों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग बढ़-चढ़कर इस मुहिम से जुड़ रहे हैं और नशों की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशों ने समाज को गहरा नुकसान पहुंचाया है और इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए सरकार के साथ-साथ जनता की सामूहिक भूमिका बेहद जरूरी है।
इस मौके पर एसडीएम ऋचा गोयल ने कहा कि नशों के खिलाफ निकाली जा रही यह पैदल यात्रा समाना के हर घर तक पहुंचेगी और लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा में ले जाना और उन्हें नशों से दूर रखना इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है।
जिन स्थानों पर पैदल यात्रा निकाली गई, उनमें जलालखेड़ा, कुतबुनपुर, महिमूदपुर, मियाल खुर्द, नमादा, रनबीरपुर, सैदीपुर, शेरमाजरा, सूलर, सुल्तानपुरा, तरौड़ा कलां, तोदरपुर, ऊंचा गांव, बठोई खुर्द तथा समाना की वार्ड नंबर 21 शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
इस अवसर पर नशा मुक्ति मुहिम के समन्वयक गुरप्रीत सिंह, हरबंस सिंह, गुरविंदर सिंह, बिंदर नागर, गुरसेवक सिंह, रविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, जरनैल सिंह, हरप्रीत सिंह, सहिजपाल सिंह मंड, अंगरेज सिंह सहित पंजाब पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।






