HomeNationalदिल्ली में अब सभी आपात स्थितियों के लिए सिर्फ 112, ERSS 2.0...

दिल्ली में अब सभी आपात स्थितियों के लिए सिर्फ 112, ERSS 2.0 से मिलेगी तेज मदद

नई दिल्ली, 20 जनवरी 2026: दिल्ली में आपातकालीन सेवाओं को और तेज व प्रभावी बनाने के लिए ERSS 2.0 प्रणाली लागू की जा रही है। इसके तहत अब किसी भी आपात स्थिति में अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और आपदा प्रबंधन से जुड़ी हर मदद के लिए सिर्फ 112 डायल करना होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 112 को राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर घोषित किया है, जिसे दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। ERSS 2.0 एक आधुनिक यूनिफाइड सिस्टम है, जिसमें कॉल, मोबाइल ऐप, पैनिक बटन, SMS और वेब अलर्ट के जरिए मदद मांगी जा सकेगी।

इस प्रणाली की खासियत यह है कि कॉल आते ही सिस्टम स्वतः कॉल करने वाले की लोकेशन पहचान लेगा, जिससे नजदीकी पुलिस वैन, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड को तुरंत भेजा जा सकेगा। इससे गोल्डन ऑवर में समय बचेगा और जान बचाने में मदद मिलेगी।

ERSS 2.0 के तहत कंट्रोल रूम में आधुनिक डैशबोर्ड से पूरे ऑपरेशन की निगरानी होगी, जिससे जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी। अब दिल्ली में हर तरह की आपात सहायता के लिए सिर्फ 112 ही एकमात्र नंबर होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments