HomePunjabलुधियाना में गैस सिलेंडर विस्फोट से मची अफरा-तफरी

लुधियाना में गैस सिलेंडर विस्फोट से मची अफरा-तफरी

अपार्टमेंट की छत गिरी, बड़ा हादसा टला  

लुधियाना, 20 जनवरी 2026: लुधियाना के जनकपुरी स्थित इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अपार्टमेंट में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई और अपार्टमेंट की छत भरभराकर नीचे गिर गई।

राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य या तो सुरक्षित दूरी पर थे या समय रहते मौके से बाहर निकलने में सफल हो गए। विस्फोट के कारण अपार्टमेंट की छत पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई और घर का सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।

आसपास के लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह बम विस्फोट जैसी प्रतीत हो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मलबे का निरीक्षण किया और राहत एवं सुरक्षा कार्यों की निगरानी की।

अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में गैस लीक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments