HomePunjabपंजाब पुलिस का 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू, गैंगस्टरों पर बड़ा...

पंजाब पुलिस का 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू, गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन

चंडीगढ़, 20 जनवरी 2026: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ 72 घंटे का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू किया है। इसका ऐलान डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में किया। उन्होंने बताया कि राज्यभर में 2,000 विशेष पुलिस टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें करीब 12,000 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

डीजीपी ने बताया कि इस अभियान के तहत गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों और परिवारिक सदस्यों की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। गैंगस्टरों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 भी जारी किया गया है।

ऑपरेशन शुरू होते ही जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस मुठभेड़ हुई। मंडी गोबिंदगढ़ में हथियार बरामदगी के दौरान गैंगस्टर शिवा ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक होमगार्ड जवान घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। जालंधर में भी क्रॉस फायरिंग के दौरान एक आरोपी घायल हुआ, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

डीजीपी ने खुलासा किया कि प्रदेश में सक्रिय 60 मुख्य गैंगस्टर विदेशों में छिपे हुए हैं, जिनके 1,200 सहयोगी और 600 पारिवारिक सदस्य पुलिस की निगरानी में हैं। इनमें से 23 गैंगस्टरों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, अवैध संपत्तियों, नशा तस्करों, मनी लॉन्ड्रिंग और गैर-कानूनी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैफिकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (OFTEC) का गठन भी किया गया है।

डीजीपी ने चेतावनी दी कि गैंगस्टरों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है और विदेशों में छिपे अपराधी भी खुद को सुरक्षित न समझें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments