HomePunjabभाजपा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव किया, कानून-व्यवस्था को...

भाजपा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव किया, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला

चंडीगढ़, 16 जनवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का घेराव करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में केवल भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल रहे, जबकि पार्टी कार्यकर्ता इसमें शामिल नहीं हुए।

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता सेक्टर-37 स्थित प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए और वहां से रोष मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री के आवास तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को रखा।

इस घेराव में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सुनील जाखड़ ने पहले ही इस विरोध प्रदर्शन और घेराव का ऐलान किया था। आज भाजपा ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार पर सीधा हमला बोला।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और भाजपा नेताओं को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन इसके बावजूद भाजपा नेता सड़क पर ही बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। भाजपा का आरोप है कि पंजाब को “ठेके पर दिल्ली वालों”, यानी अरविंद केजरीवाल, को सौंप दिया गया है।

इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को खुद बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से बात करनी चाहिए थी, खासकर जब गृह मंत्री भी उनके साथ मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आज का माहौल उन्हें आतंकवाद के दौर की याद दिला रहा है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments