नई दिल्ली, 16 जनवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20 जनवरी को अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आज दोपहर 12 बजे आंतरिक निर्वाचन सूची प्रकाशित की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होगी।
19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, इसके बाद 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवारों को 5 से 6 बजे तक नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। आवश्यक होने पर मतदान या औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी।
वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन इस पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं, जिनके केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्थान लेने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता चुनाव के लिए दिल्ली में मौजूद रहेंगे।





