HomePatialaजनता से विकास के लिए वसूले गए टैक्स का दुरुपयोग करने वालों...

जनता से विकास के लिए वसूले गए टैक्स का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- मेयर कुंदन गोगिया

पटियाला, 4 सितम्बर 2025 (शहीद-ए-आज़म): – पटियाला नगर निगम में चल रहे मामलों ने आज नया मोड़ ले लिया, जब कुछ कर्मचारियों द्वारा जारी की गई वायरल वीडियो ने सवाल खड़े कर दिए। मेयर कुंदन गोगिया ने इस वीडियो को सिरे से खारिज करते हुए पत्रकारों को स्पष्ट कहा कि यह केवल जनता को गुमराह करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि जब वे विजीलेंस विभाग में कार्रवाई के लिए पहुंचे, उसके तुरंत बाद ही यह वीडियो सामने आई, जबकि कर्मचारियों से डेढ़ महीने पहले से ही इस संबंधी जानकारी मांगी जा रही थी।

मेयर गोगिया ने कहा कि वे जनता से विकास के लिए वसूले गए टैक्स के हर एक पैसे का हिसाब करवाने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा, यह हिसाब लाखों का नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये का बाकी है। इसलिए कोई भी अधिकारी या कर्मचारी यदि गड़बड़ी में शामिल पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि कर्मचारियों द्वारा वीडियो जारी करना सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश है। जब हमारी ओर से विजीलेंस दफ़्तर में कार्रवाई की गई, तभी यह कदम उठाया गया, जो अपने आप में सवाल खड़े करता है।” मेयर गोगिया ने आगे बताया कि जांच केवल विजीलेंस ही नहीं बल्कि तकनीकी टीम को साथ लेकर की जाएगी ताकि पूरी पारदर्शिता से कार्यवाही हो सके। इस दौरान पिछले कुछ वर्षों में जनता से शहर के विकास के लिए वसूले गए करोड़ों के टैक्स से संबंधित वाउचरों की भी गहन जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता द्वारा जमा किया गया टैक्स शहर की सड़कों, सफाई, पानी और अन्य सुविधाओं के लिए खर्च होना चाहिए। यदि कोई इस जिम्मेदारी के साथ धोखा करता है तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

अंत में, मेयर कुंदन गोगिया ने पटियाला की जनता को भरोसा दिलाया कि उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। मैं नागरिकों को विश्वास दिलाता हूं कि टैक्स के हर पैसे का हिसाब लिया जाएगा और इसे केवल और केवल विकास कार्यों पर ही खर्च किया जाएगा।”

फोटो: जानकारी देते समय मेयर कुंदन गोगिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments