तरनतारन, 11 जनवरी 2026: पंजाब के तरनतारन जिले के गांव अलीपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद 10 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सर्दी से बचने के लिए रात के समय घर के कमरे में अंगीठी जलाई गई थी। परिवार के सभी सदस्य उसी कमरे में सो रहे थे। नींद के दौरान अंगीठी से निकलने वाली जहरीली गैस का किसी को अंदाजा नहीं हो सका, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में 10 साल के बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से बंद कमरों में अंगीठी या हीटर जलाने से बचने की अपील की है।






