Saturday, June 6, 2026
HomePunjab‘साडा एमएलए’ कार्यक्रम के तहत आनंदपुर साहिब पहुंचे मंत्री हरजोत बैंस

‘साडा एमएलए’ कार्यक्रम के तहत आनंदपुर साहिब पहुंचे मंत्री हरजोत बैंस

लोगों की समस्याओं का किया मौके पर समाधान

आनंदपुर साहिब, 11 जनवरी 2026: ‘साडा एमएलए’ कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक हरजोत सिंह बैंस आज श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। यह कार्यक्रम लोगों को सीधे सरकार से जोड़ने की एक अहम पहल बनकर उभरा है।

पीएसईबी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस मौके पर मंत्री बैंस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि माइनिंग के नाम पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी या ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां कानूनी माइनिंग हो रही है, वहां दबाव या धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मंत्री ने हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट पर कहा कि इसका नक्शा एसजीपीसी द्वारा स्वीकृत है और यदि एसजीपीसी या श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार डिजाइन में बदलाव चाहते हैं, तो उसे उसी अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह करीब 20 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है।

हरजोत बैंस ने जज्जर-बचौली वाइल्डलाइफ सेंचुरी को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने, नैना देवी रोपवे प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू होने और आनंदपुर साहिब को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस किए जाने की जानकारी भी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments