HomeNationalपहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड, उत्तराखंड में तापमान -21 डिग्री तक...

पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड, उत्तराखंड में तापमान -21 डिग्री तक गिरा

उत्तरकाशी, 10 जनवरी 2026: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उत्तराखंड में बीते तीन दिनों से दो स्थानों पर तापमान माइनस 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इनमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश और रुद्रप्रयाग का केदारनाथ धाम शामिल हैं। चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में पानी की पाइपलाइनें जम गई हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान में भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को जैसलमेर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के 32 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर करीब 10 मीटर रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है और राज्य के 16 जिलों में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है।

उत्तर प्रदेश में भी ठंड और कोहरे का असर साफ दिख रहा है। शनिवार सुबह 30 शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। गोरखपुर, लखनऊ और वाराणसी सहित कई स्टेशनों पर 50 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनें 10 घंटे तक विलंबित रहीं। लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी एयरपोर्ट पर भी पांच से अधिक उड़ानें देर से पहुंचीं।

मध्य प्रदेश में भी ठंड का असर बढ़ गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments