चंडीगढ़, 8 जनवरी 2026: पंजाब सरकार ने कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को एक और अहम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब उन्हें उद्योग विभाग के साथ-साथ स्थानीय सरकारों (लोकल बॉडीज) विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
वहीं, डॉ. रवजोत सिंह से स्थानीय सरकारों विभाग का कार्यभार वापस लेकर उन्हें एन.आर.आई. (अनिवासी भारतीय) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल को सरकार द्वारा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और विभागों के कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, नए विभागीय दायित्वों के साथ मंत्रियों से विकास कार्यों में और तेजी लाने की अपेक्षा की जा रही है।






