HomePunjabपंजाब की राजनीति में हलचल तेज !!

पंजाब की राजनीति में हलचल तेज !!

विधानसभा चुनावों से पहले अकाली दल (पुनर सुरजीत) को राजनीतिक पार्टी का दर्जा दिलाने की तैयारी

चंडीगढ़, 7 जनवरी 2026: अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावों से पहले शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) राजनीतिक पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा।

रिपोर्टों के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग से मिलेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह ढींढसा, प्रेम सिंह चंदूमाजरा सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान नई पार्टी के पंजीकरण से जुड़ी औपचारिकताओं पर चर्चा की जाएगी और पार्टी को आधिकारिक मान्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित पार्टी का नाम “शिरोमणि अकाली दल पंजाब” रखा जा सकता है। वहीं पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर भी विचार किया जा रहा है, जिसमें “उड़ता बाज” या “तीर-कमान” संभावित विकल्प बताए जा रहे हैं। हालांकि, पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर अंतिम फैसला चुनाव आयोग द्वारा ही लिया जाएगा।

विधानसभा चुनावों से पहले अकाली दल (पुनर सुरजीत) की यह पहल पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बना सकती है और आगामी चुनावी मुकाबले को और रोचक बना सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments