HomeNationalचंडीगढ़ में 7–8 जनवरी को कई सेक्टरों में पानी की सप्लाई रहेगी...

चंडीगढ़ में 7–8 जनवरी को कई सेक्टरों में पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित

चंडीगढ़, 7 जनवरी 2026 : नगर निगम चंडीगढ़ ने आम जनता को सूचित किया है कि शहर में स्वच्छ जल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वॉटर वर्क्स सेक्टर-39 से सेक्टर-52 और सेक्टर-32 तक जाने वाली 1000 एमएम व्यास की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदला जा रहा है। इस मरम्मत कार्य के चलते 7 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इस दौरान वॉटर वर्क्स सेक्टर-52 से पानी की पंपिंग पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि वॉटर वर्क्स सेक्टर-32 को आंशिक रूप से पानी की सप्लाई दी जाएगी।

7 जनवरी (बुधवार)

सुबह: पानी की सप्लाई सामान्य रहेगी।

शाम:   पूरी तरह बंद — सेक्टर 44, 45, 48 से 56, 61 और 63

कम दबाव पर सप्लाई — सेक्टर 20 C&D, 21 C&D, 31 से 34, 44 से 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 तथा रामदरबार में शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक

8 जनवरी (गुरुवार)

सुबह:   सेक्टर 44, 45, 48 से 56, 61 और 63 में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक सामान्य सप्लाई

शेष चंडीगढ़ में सुबह 3:30 बजे से 9 बजे तक सामान्य सप्लाई

शाम:   सेक्टर 44 से 56, 61, 63, 20 C&D, 21 C&D, 31 से 34, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 तथा रामदरबार में शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक सामान्य सप्लाई

बाकी शहर में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक पानी की सप्लाई सामान्य रहेगी

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और इस आवश्यक रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments