HomeHaryanaहरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा

हरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा

चंडीगढ़, 2 जनवरी 2026: नए साल के अवसर पर हुई हरियाणा कैबिनेट की बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर अहम फैसला लिया गया है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जानकारी दी कि अब इस योजना का लाभ उन महिलाओं को भी मिलेगा, जिनके बच्चों ने 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। ऐसी महिलाओं को 2100 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में बेटियों के कल्याण के लिए शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार किया गया है और इसमें कुछ नई श्रेणियों को शामिल करने की मंजूरी दी गई है। इसके तहत कुपोषित बच्चों की माताओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा, जिन्हें पहले इससे बाहर रखा गया था।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना में नई व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत 1100 रुपये की राशि सीधे महिलाओं को दी जाएगी, जबकि 1000 रुपये सरकार द्वारा जमा किए जाएंगे, जो ब्याज सहित लाभार्थी को मिलेंगे। लाभार्थी की आकस्मिक मृत्यु होने की स्थिति में जमा राशि तुरंत नामिनी को जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 10 लाख 255 महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें से करीब 8 लाख महिलाओं को सहायता राशि मिल रही है, जबकि शेष आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया जारी है। सरकार की ओर से अब तक दो किस्तों में लगभग 250 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments