Sunday, June 7, 2026
HomeNationalएयर मार्शल नागेश कपूर बने भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख

एयर मार्शल नागेश कपूर बने भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख

नई दिल्ली, 1 जनवरी 2026 : एयर मार्शल नागेश कपूर SYSM PVSM AVSM VM ने गुरुवार को भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ) का कार्यभार संभाल लिया। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में दी गई।

एयर मार्शल कपूर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और 6 दिसंबर 1986 को फाइटर स्ट्रीम में भारतीय वायुसेना में कमीशन हुए थे। वे एक अनुभवी फाइटर पायलट, क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और फाइटर कॉम्बैट लीडर हैं। उन्होंने मिग-21 और मिग-29 के सभी संस्करणों पर उड़ान भरी है और 3400 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव रखते हैं।

अपने 39 वर्षों से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने स्क्वाड्रन कमांडर, एयर बेस कमांडर, ट्रेनिंग कमांड और साउथ वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ जैसे अहम पदों पर सेवाएं दी हैं।

उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वायु सेना मेडल (2008), अति विशिष्ट सेवा मेडल (2022) तथा परम विशिष्ट सेवा मेडल और सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल (2025) से सम्मानित किया जा चुका है।

एयर मार्शल नागेश कपूर ने यह पद एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी से संभाला है, जो 40 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments