कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह
धूरी/संगरूर, 30 दिसंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह तथा पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने आज मुख्यमंत्री सहायता केंद्र में धूरी शहर के 255 लाभार्थियों को कच्चे घरों को पक्का करने हेतु सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने संबोधन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचे और कोई भी योग्य लाभार्थी इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि आज पहले चरण में 255 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए हैं तथा आने वाले दिनों में शेष 195 लाभार्थियों को भी स्वीकृति पत्र सौंपे जाएंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के तहत जरूरतमंद लाभार्थियों को कच्चे घरों को पक्का बनाने के लिए किश्तों में 2 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों का चयन बिना किसी सिफारिश के और पूर्णतः पारदर्शी तरीके से किया गया है। लाभार्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनकल्याण के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करती रहेगी।
लाभार्थियों को संबोधित करते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध ढंग से वित्तीय प्रबंधन करते हुए पंजाब को पुनः ‘रंगला पंजाब’ बनाया जा रहा है।”
इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी के विकास के लिए पहले दिन से ही राज्य के खजाने का मुंह खोला हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले करीब चार वर्षों में धूरी विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में धूरी के लिए और भी बड़े विकास कार्य आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने पहले दिन से ही विकास के लिए पंजाब सरकार के खजाने का मुंह खोल दिया है, जिससे राज्य तेज़ी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक कुमार लख्खा, पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर खान, निदेशक अनिल मित्तल, शुगरफेड के निदेशक जसपाल सिंह भुल्लर, सतिंदर सिंह चठ्ठा, शाम सिंगला, बलजीत कौर, अमरीक सिंह, अमरदीप सिंह धांदरा, लाभ सिंह, परमिंदर सिंह पुनूं, गुरिंदर कौर, बलदेव सिंह, सुखपाल सिंह पाला, अजीब सिंह, मिलख राज, वीरभान, नरेश सिंगला सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं धूरी निवासी उपस्थित थे।






