HomeSportsएक कैच ने बदली किस्मत: SA टी-20 लीग में फैन बना रातों-रात...

एक कैच ने बदली किस्मत: SA टी-20 लीग में फैन बना रातों-रात करोड़पति

केप टाउन: 29 दिसंबर 2025: दक्षिण अफ्रीका में चल रही SA टी-20 लीग के दौरान क्रिकेट मैदान पर एक हैरान कर देने वाला नज़ारा देखने को मिला, जब एक क्रिकेट प्रशंसक ने सिर्फ एक कैच पकड़कर रातों-रात करोड़पति बनने का सपना साकार कर लिया।

न्यू्लैंड्स स्टेडियम में एमआई केप टाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान, स्टैंड्स में बैठे एक दर्शक ने एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। इस कमाल के कैच के लिए उसे SA टी-20 लीग की ‘फैन कैच’ मुहिम के तहत 2 मिलियन रैंड (करीब 1.08 करोड़ भारतीय रुपये) का बड़ा इनाम मिला।

यह घटना मैच के 13वें ओवर में हुई, जब एमआई केप टाउन के बल्लेबाज रयान रिकेलटन ने लंबा छक्का लगाया। गेंद सीधे स्टैंड्स की ओर गई, जहां प्रशंसक ने बिना हिचकिचाहट एक हाथ से कैच पकड़ लिया। इस शानदार कैच के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

रयान रिकेलटन ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 113 रन बनाए। उनकी पारी में 11 छक्के और 5 चौके शामिल थे। हालांकि, इस धमाकेदार शतक के बावजूद एमआई केप टाउन की टीम मैच जीतने में असफल रही और उसे डरबन सुपर जायंट्स के हाथों 15 रन से हार का सामना करना पड़ा।

यह मैच न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बना, बल्कि उस खुशकिस्मत प्रशंसक के लिए भी, जिसकी किस्मत एक ही कैच से बदल गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments