HomePunjabतरनतारन के फत्तियाबाद बाजार में सनसनी, कृषि स्टोर पर अज्ञात हमलावरों की...

तरनतारन के फत्तियाबाद बाजार में सनसनी, कृषि स्टोर पर अज्ञात हमलावरों की फायरिंग

तरनतारन, 29 दिसंबर 2025: जिला तरनतारन के अंतर्गत आने वाले गांव फत्तियाबाद के बाजार में उस समय सनसनी फैल गई, जब चोपड़ा खेती स्टोर पर अज्ञात व्यक्तियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हमला कथित तौर पर दुकान मालिक द्वारा फिरौती की मांग पूरी न किए जाने के कारण किया गया बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments