HomeWorld Newsग्वाटेमाला में भीषण बस हादसा, 15 की मौत और 19 घायल

ग्वाटेमाला में भीषण बस हादसा, 15 की मौत और 19 घायल

ग्वाटेमाला , 29 दिसंबर 2025: मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। पश्चिमी ग्वाटेमाला में शनिवार को एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार में चल रही बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह भीषण दुर्घटना इंटर-अमेरिकन हाईवे पर हुई। स्थानीय फायर ब्रिगेड के प्रवक्ता लियोनार्डो अमाडो ने बताया कि मृतकों में 11 पुरुष, 3 महिलाएं और एक नाबालिग बच्चा शामिल है। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों के भी मारे जाने की पुष्टि हुई है।

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बचाव दल ने घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments