HomePunjabश्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों की जांच जारी,

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों की जांच जारी,

सच सामने लाएगी सरकार: मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़, 29 दिसंबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के मामले को लेकर सरकार पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कई सिख संस्थाओं की ओर से यह मांग उठाई गई थी कि यह पता लगाया जाए कि 328 स्वरूप कहां गए हैं, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करवाई गई है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस मामले में सच्चाई सामने लाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संबंधित प्रधान ने स्वयं कहा था कि यहां रोजाना 10–20 घपले होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी भी दबाव में आए बिना सच को सामने लाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने 328 स्वरूपों के मामले में अपना पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन पंजाब सरकार इस प्रकरण की तह तक जाकर सच्चाई उजागर करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि उनके पास शिरोमणि कमेटी की अंतरिम समिति के प्रस्ताव भी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य किसी पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर सच को सामने लाना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments