HomeNationalबिहार के जमुई में बड़ा रेल हादसा

बिहार के जमुई में बड़ा रेल हादसा

सीमेंट से भरी मालगाड़ी के 16 डिब्बे पटरी से उतरे, कई नदी में गिरे

जमुई, 28 दिसंबर 2025 : बिहार के जमुई ज़िले में शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जसीडीह–झाझा रेलवे लाइन पर सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे करीब 16 से 19 डिब्बे बेपटरी हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तीन डिब्बे पुल से नीचे नदी में जा गिरे, जबकि कुछ डिब्बे पुल पर ही पलट गए और एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए।

यह दुर्घटना आसनसोल रेलवे डिवीजन के अंतर्गत जसीडीह–झाझा मुख्य रेल मार्ग पर शनिवार रात करीब 11:30 बजे से 12:00 बजे के बीच हुई। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी, तभी अचानक यह हादसा हो गया।

हादसे के चलते रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई यात्री और मालगाड़ियों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया, जिससे घंटों तक रेल संचालन बाधित रहा। कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। झाझा और जसीडीह से राहत ट्रेनें और भारी मशीनरी मौके पर भेजी गईं। रेलवे पुलिस, आरपीएफ और तकनीकी अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने का कार्य शुरू किया गया।

रेलवे की ओर से राहत और बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि प्राथमिक तौर पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन ने जल्द से जल्द रेल यातायात बहाल करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments