Saturday, June 6, 2026
HomePunjabपंजाब सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया इजाफा

पंजाब सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया इजाफा

1 सितंबर 2025 से लागू होगा नया नोटिफिकेशन

खन्ना, 26 दिसंबर 2025: पंजाब सरकार के श्रम विभाग ने कर्मचारियों और मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस संबंध में 24 दिसंबर को जारी किए गए महत्वपूर्ण सर्कुलर के अनुसार यह नई मजदूरी दरें 1 सितंबर 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी।

नोटिफिकेशन के तहत फैक्ट्रियों, नगर परिषदों और नगर निगमों में कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के मजदूरों और स्टाफ के लिए संशोधित वेतन तय किया गया है।

मजदूर श्रेणियों के लिए नई दरें इस प्रकार हैं—

अनस्किल्ड (चपरासी, चौकीदार, हेल्पर आदि) को ₹11,726.40,

सेमी-स्किल्ड (10 साल का अनुभव या नए आईटीआई डिप्लोमा धारक) को ₹12,506.40,

स्किल्ड (लुहार, इलेक्ट्रीशियन आदि, 5 साल का अनुभव) को ₹13,403.40,

हाई-स्किल्ड (तकनीकी स्नातक, ट्रक/क्रेन चालक आदि) को ₹14,435.40 प्रतिमाह मिलेगा।

स्टाफ श्रेणियों के लिए भी वेतन में बढ़ोतरी की गई है।

स्टाफ श्रेणी-ए (पोस्ट ग्रेजुएट, एमबीए) को ₹16,896.40,

श्रेणी-बी (ग्रेजुएट) को ₹15,226.40,

श्रेणी-सी (अंडर ग्रेजुएट) को ₹13,726.40,

और श्रेणी-डी (दसवीं पास) को ₹12,526.40 प्रतिमाह तय किया गया है।

श्रम विभाग के अनुसार यह फैसला महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए और मजदूर वर्ग की आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। सरकार के इस निर्णय से लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments