HomeNationalपंजाब में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड स्तर...

पंजाब में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना

पंजाब 26 दिसंबर 2025: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी शुक्रवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार (26 दिसंबर) को 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,200 रुपये प्रति तोला रहा, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,320 रुपये प्रति तोला पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 1,37,670 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार को सोने और चांदी के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। दोनों की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 4,523.50 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 4,502.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक सोना 35.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,538.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने की कीमत 4,561.60 डॉलर प्रति औंस के शिखर स्तर तक पहुंच गई।

सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ती रुचि के कारण सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments