Sunday, June 7, 2026
HomeNationalगुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा

गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा

पटना साहिब में टेंट सिटी का निरीक्षण

पटना  24 दिसंबर 2025:-  माननीय पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने आज मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह, पर्यटन निदेशक उदय मिश्रा, संयुक्त निदेशक राजेश रोशन, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) के जनरल मैनेजर चंदन चौहान सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मंत्री ने प्रकाश पर्व के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले सिख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए पर्यटन सुविधाओं, आवास व्यवस्था और सूचना केंद्रों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। पर्यटन सचिव ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, जिसमें टेंट सूचना केंद्र की भी व्यवस्था की गई है।

बैठक के उपरांत पर्यटन मंत्री ने पटना साहिब के कंगन घाट पर निर्माणाधीन टेंट सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवास, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, परिवहन और सूचना केंद्रों सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को हर स्तर पर सुरक्षित और आरामदायक अनुभव मिल सके।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन, परिवहन, कला एवं संस्कृति तथा शहरी विकास जैसे विभागों के बीच बेहतर तालमेल को बढ़ावा दे रही है, जिससे पटना साहिब को वैश्विक धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर और सशक्त रूप से स्थापित किया जा सके।

माननीय पर्यटन मंत्री का बयान: “श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जन्म दिवस के पावन अवसर पर पटना साहिब आने वाले सिख श्रद्धालुओं का स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। बिहार सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर श्रद्धालु अतिथि-निवाजी, स्वच्छता और सेवा की परंपरा का अनुभव करे। यह प्रकाश पर्व बिहार की सांस्कृतिक गरिमा और धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments