HomeNationalइसरो का LVM-3 M6 मिशन: 24 दिसंबर को ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट...

इसरो का LVM-3 M6 मिशन: 24 दिसंबर को ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट होगा लॉन्च

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने आगामी LVM-3 M6 मिशन के तहत 24 दिसंबर को ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित करेगा। यह मिशन अमेरिका आधारित कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के साथ हुए व्यावसायिक समझौते का हिस्सा है।

इस महत्वपूर्ण मिशन के माध्यम से अगली पीढ़ी का संचार उपग्रह तैनात किया जाएगा, जिसे दुनिया भर में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को सीधे हाई-स्पीड सेलुलर ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है।

एएसटी स्पेसमोबाइल (AST एंड साइंस, एलएलसी) दुनिया का पहला और एकमात्र स्पेस-बेस्ड सेलुलर ब्रॉडबैंड नेटवर्क विकसित कर रही है, जिसे सीधे स्मार्टफोन से एक्सेस किया जा सकता है। यह नेटवर्क व्यावसायिक और सरकारी दोनों तरह के उपयोग के लिए तैयार किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, इसका लक्ष्य लगभग छह अरब मोबाइल उपयोगकर्ताओं की कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना और अरबों लोगों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाना है।

गौरतलब है कि एएसटी स्पेसमोबाइल ने सितंबर 2024 में ब्लू बर्ड-1 से ब्लू बर्ड-5 तक पांच उपग्रह लॉन्च किए थे, जिससे अमेरिका और कुछ अन्य चुनिंदा देशों में निरंतर इंटरनेट कवरेज संभव हुआ। कंपनी अब अपने नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए इसी तरह के और उपग्रह लॉन्च करने की योजना बना रही है और वह दुनिया भर के 50 से अधिक मोबाइल ऑपरेटरों के साथ साझेदारी कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments