जर्मनी, 21 दिसंबर 2025: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों जर्मनी के दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात ओवरसीज़ कांग्रेस के कन्वीनर दलजीत सिंह सहोता से हुई। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश, पंजाब और प्रवासी भारतीयों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि 2027 में एनआरआई समुदाय के सहयोग से पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनका समर्थन पार्टी और लोकतंत्र दोनों के लिए मजबूती का काम करेगा। पूरे जर्मनी दौरे के दौरान दलजीत सिंह सहोता राहुल गांधी के साथ रहे और विभिन्न नेताओं व समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की गई।
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राहुल गांधी ने इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘कनेक्टिंग कल्चर्स’ कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान भारत और पंजाब की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा विदेशों में रह रहे भारतीयों के साथ मजबूत सांस्कृतिक संबंध और सार्थक संवाद को दर्शाती है।
इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और दलजीत सिंह सहोता के साथ सैम पित्रोदा, डॉ. आरती कृष्णा, प्रमोद, राजविंदर, बलविंदर सिंह सहित इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।






