नई दिल्ली 17 दिसंबर:: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जॉर्डन यात्रा के समापन पर भारत और जॉर्डन के बीच सहयोग को मजबूत करने वाले पांच महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें दो समझौता ज्ञापन (एमओयू), एक समझौता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का चार वर्षीय नवीनीकरण और डिजिटल समाधानों में सहयोग बढ़ाने के लिए एक आशय पत्र शामिल है।
यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला-द्वितीय से मुलाकात की और उनके साथ जॉर्डन के ऐतिहासिक संग्रहालय का दौरा भी किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच नवीकरणीय ऊर्जा, जल संसाधन प्रबंधन, डिजिटल परिवर्तन और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्रों में साझेदारी को नई मजबूती मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा को फलदायी बताते हुए जॉर्डन के नेतृत्व और जनता के प्रति आभार जताया और कहा कि यह सहयोग दोनों देशों के नागरिकों की प्रगति और समृद्धि के लिए नए अवसर खोलेगा।






