चंडीगढ़ 16 दिसंबर 2025: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने ‘एडविजन, एनुअल प्रिंसिपल कॉन्क्लेव 2025: AI के युग में शिक्षा के बदलते मानक’ का आयोजन किया, जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के 150 से अधिक सरकारी व निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में बदलाव और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने किया। इस अवसर पर डीपीआई (कॉलेज) डॉ. राधिका सिंह, क्लाउडईक्यू के उपाध्यक्ष निशांत जौहर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रविराजा एन. सीताराम सहित कई शिक्षा विशेषज्ञ मौजूद रहे।
कॉन्क्लेव में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 150 से अधिक स्कूल प्रिंसिपलों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत AI को शिक्षा का अहम हिस्सा बनाना समय की मांग है, जिससे विद्यार्थियों के मूल्यांकन, कौशल विकास और सीखने के अनुभव को बेहतर बनाया जा सकता है।
कॉन्क्लेव के दौरान स्कूलों में AI आधारित कक्षाओं, स्मार्ट मूल्यांकन और भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रणाली को अपनाने पर जोर दिया गया।






