HomeNationalकोलकाता में मेसी कार्यक्रम विवाद के बाद पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री...

कोलकाता में मेसी कार्यक्रम विवाद के बाद पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने दिया इस्तीफा

कोलकाता 16 दिसंबर: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वीकार कर लिया है। यह कदम 13 दिसंबर को फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के बाद उठाया गया है, जिससे देश और विदेश में कोलकाता की छवि को नुकसान पहुंचा।

अरूप बिस्वास ने हाथ से लिखा इस्तीफे का पत्र देकर खुद को पद से मुक्त करने की मांग की है। यह पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया है, हालांकि अब तक इस मामले पर अरूप बिस्वास या तृणमूल कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खेल मंत्री से कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था की जिम्मेदारी लेने या इस्तीफा देने को कहा था। इसके बाद अरूप बिस्वास ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments