धूरी, 14 दिसंबर : पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने आज धूरी हलके के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का दौरा कर आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवकों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।
चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवकों की मेहनत, अनुशासन और लोगों से सीधा संवाद पार्टी को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं, जो जमीनी स्तर पर सरकार की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान धूरी हलके के लोगों द्वारा दिए गए भरपूर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। ढिल्लों ने कहा कि पिछले लगभग चार वर्षों में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जन-हितैषी फैसलों के कारण लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
चेयरमैन ढिल्लों ने विश्वास जताया कि धूरी हलके के लोग विकास, पारदर्शिता और ईमानदार शासन को ध्यान में रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से धूरी हलके में विकास की गति को और तेज किया जाएगा।






