HomeHaryanaचरखी दादरी में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा, स्कूल बस की...

चरखी दादरी में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा, स्कूल बस की रोडवेज बस से टक्कर, छात्रा की मौत

चरखी दादरी 14 दिसंबर 2025: चरखी दादरी में घने कोहरे के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निजी आर्यन स्कूल की बस, जो बच्चों को प्रतापगढ़ टूर पर ले जा रही थी, रास्ते में हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित करीब 20 स्कूली छात्र घायल हो गए, जबकि एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल विद्यार्थियों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा की पहचान 11वीं कक्षा की इशिका के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। नौवीं कक्षा की एक घायल छात्रा ने बताया कि टूर पर जाते समय बस में खुशी का माहौल था, बच्चे गाने और नाच रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल में डीएसपी हेडक्वार्टर झज्जर पुलिस भी पहुंची और हादसे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments