HomeWorld Newsऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर गोलीबारी, तीन की मौत, सात...

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर गोलीबारी, तीन की मौत, सात घायल

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), 14 दिसंबर 2025 : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में सप्ताहांत के दौरान एक बड़ा हमला हुआ। प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक गोलीबारी कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस हमले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने रविवार को बताया कि गोलीबारी के बाद दो संदिग्ध बंदूकधारियों को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी पर्व हनुक्का (Hanukkah) का उत्सव मनाया जा रहा था, उसी दौरान हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय भारी भगदड़ मच गई, चारों ओर चीख-पुकार सुनाई दी और कई लोग घायल हो गए।

इस भयावह घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक साहसिक दृश्य सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति ने पीछे से गोली चला रहे एक बंदूकधारी पर हमला कर दिया। उस बहादुर व्यक्ति ने हमलावर से बंदूक छीन ली और उसे जमीन पर गिरा दिया। हालांकि उसने हमलावर पर बंदूक तानी, लेकिन गोली नहीं चलाई।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक बयान में उन्होंने कहा,

“बॉन्डी में जो दृश्य सामने आए हैं, वे बेहद भयावह और दुखद हैं।”

उन्होंने कहा कि पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और लोगों की जान बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) के आयुक्त और न्यू साउथ वेल्स के मुख्यमंत्री से भी बात की है। साथ ही, उन्होंने आम जनता से पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments