HomePunjabलुधियाना में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव आज, 12.45 लाख मतदाता...

लुधियाना में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव आज, 12.45 लाख मतदाता तय करेंगे 885 उम्मीदवारों का भविष्य

लुधियाना, 13 दिसंबर 2025: लुधियाना जिले में रविवार को जिला परिषद की 25 सीटों और ब्लॉक समिति की 235 सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। इन चुनावों में कुल 12,45,275 मतदाता 885 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के 1,639 मतदान केंद्रों पर होगा।

जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि कुल मतदाताओं में 6,62,498 पुरुष, 5,82,762 महिलाएं और 15 अन्य मतदाता शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए करीब 10,000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 1,639 मतदान पार्टियों को मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1,639 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 316 संवेदनशील और 92 अति संवेदनशील बूथ हैं। इन बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

चुनाव के लिए कुल 1,178 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 32 नामांकन रद्द कर दिए गए। नाम वापसी के बाद 890 उम्मीदवार मैदान में बचे थे, जिनमें से 5 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इसके बाद अब कुल 885 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

जिला चुनाव अधिकारी ने समूचे चुनाव अमले से कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाने की अपील की, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कंधों पर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने की बड़ी जिम्मेदारी है।

हिमांशु जैन ने यह भी बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए विस्तृत प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे चुनाव के दिन बड़ी संख्या में मतदान कर एक नया रिकॉर्ड कायम करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments