Sunday, June 7, 2026
HomePunjabलुधियाना में दर्दनाक हादसा: तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो नाबालिग...

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: तेज़ रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो नाबालिग लड़कियों समेत पाँच की मौत

लुधियाना 8 दिसंबर 2025 : बीती देर रात लुधियाना के लाडोवाल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज़ रफ़्तार कार का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में दो नाबालिग लड़कियों समेत कुल पाँच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि सभी जगराऊं इलाके के रहने वाले थे।

सूचना मिलते ही लाडोवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में तीन लड़के और दो नाबालिग लड़कियाँ सवार थीं। सभी जगराऊं से अमृतसर जा रहे थे और कार तेज़ रफ़्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मौके पर ही सभी की मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और कार से शवों को बाहर निकाला। पुलिस अब मृतकों के परिवारों का पता लगाने और घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments