HomePunjabजापान यात्रा के सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे: पंजाब में 400 करोड़...

जापान यात्रा के सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे: पंजाब में 400 करोड़ का बड़ा निवेश, टोपन स्पेशियलिटी फिल्म्स से ऐतिहासिक समझौता

चंडीगढ़ 4 दिसंबर 2025: पंजाब के शिक्षा तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की  जापान यात्रा के ठोस और सकारात्मक परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरे से पंजाब में बड़ा विदेशी निवेश आएगा और रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे।

जापान की टॉपन स्पेशियलिटी फिल्म्स करेगी 400 करोड़ का निवेश

स. बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से जापान की अग्रणी कंपनी टोपन स्पेशियलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (TSF) के साथ पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक निवेश समझौता किया है। यह कंपनी पंजाब में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह समझौता 2026 में होने वाले 6वें प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन से पहले पंजाब को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है।

उद्योगिक विकास और तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री बैंस ने कहा कि यह समझौता राज्य में औद्योगिक विकास और तकनीकी शिक्षा की क्षमता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेगा। स्किलिंग एक्सीलेंस सेंटर युवाओं के लिए उद्योग-आधारित कौशल विकसित करेगा, रोजगार के अवसर बढ़ाएगा और पंजाब को उत्तर भारत की स्किल कैपिटल के रूप में स्थापित करेगा।

पंजाब का सुशासन मॉडल दुनिया के सामने

स. बैंस ने बताया कि पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने जापान में फास्टट्रैक पंजाब सिंगल-विंडो सिस्टम, ऑटो-डीम्ड अप्रूवल्स और पंजाब राइट टू बिज़नेस एक्ट जैसे सुशासन के उल्लेखनीय सुधारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। नई औद्योगिक नीति 2022 और उद्योगपतियों की अध्यक्षता वाली 24 सेक्टर-आधारित कमेटियों ने पंजाब के निवेश माहौल को बेहद मजबूत बनाया है। इन प्रयासों के चलते इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से पहले ही 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्राप्त हो चुका है।

निवेशकों को प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण

मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार विश्वभर के निवेशकों और साझेदारों को आगामी प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होकर पंजाब की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का आमंत्रण देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments