HomePunjab पंजाब में सड़कों की बिगड़ी किस्मत बदलने की तैयारी: CM भगवंत मान...

 पंजाब में सड़कों की बिगड़ी किस्मत बदलने की तैयारी: CM भगवंत मान ने किया 16,000 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का ऐलान

चंडीगढ़, 29 नवंबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में सड़क नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए 16,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक बजट जारी करने की घोषणा की। इस प्रोजेक्ट के तहत 44,920 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और मरम्मत किया जाएगा।

सीएम मान ने कहा कि इस बार सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। पहली बार सड़कों की पासिंग का अधिकार ग्राम पंचायतों को दिया गया है और पंचायत की NOC के बिना ठेकेदारों को कोई भुगतान नहीं होगा।

मुख्य घोषणाएँ

✔ 16,000 करोड़ का सड़क विकास बजट

राज्य भर में 44,920 किमी सड़क नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा:

मंडी बोर्ड सड़कें: 22,291 किमी

ग्रामीण सड़कें: 18,545 किमी

PWD सड़कें: 2,829 किमी

शहरी निकाय सड़कें: 1,255 किमी

✔ पंचायतों को मिलेगा पासिंग अधिकार

काम पूरी तरह सही होने पर ही भुगतान।

सीएम ने कहा— “इस बार कोई चोरी-घाट नहीं चलेगा।”

✔ CM फ्लाइंग स्क्वॉड करेगा औचक निरीक्षण

खराब काम पर ठेकेदारों के टेंडर रद्द होंगे।

✔ 5 साल तक ठेकेदार करेंगे रोड मेंटेनेंस

ठेकेदारों पर मेंटेनेंस की जवाबदेही तय।

केंद्र पर हमला: “RDF और बाढ़ राहत नहीं मिली”

सीएम ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पंजाब को मिला RDF जारी नहीं किया और PM द्वारा घोषित 1,600 करोड़ की राहत राशि भी अभी तक राज्य को नहीं मिली।

उन्होंने कहा—

“केंद्रीय मंत्री पंजाब सिर्फ साग खाकर फोटो खिंचवाने आते हैं। दिल्ली में उनकी कोई सुनता नहीं।”

बस हड़ताल पर CM की दो-टूक

सीएम मान ने कुराली बस स्टैंड पर अपने सरप्राइज विजिट का जिक्र करते हुए कहा कि

“आधे घंटे तक कोई बस न आने से जनता परेशान रही। अपनी मांगों के लिए जनता को परेशान करना गलत है।”

उन्होंने PRTC और Punbus कर्मचारियों से अपील की कि समाधान बातचीत से निकाला जाए।

रंधावा और गैंगस्टर्स पर तीखा पलटवार

कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा के आरोपों पर CM ने कहा कि गैंगस्टर्स को पनपाने का काम पिछली सरकारों ने किया।

उनका कहना था—

“गैंगस्टर किसी को छोड़ेगे नहीं। गोली चलाकर भाईचारा तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

हरियाणा में खिलाड़ी के परिवार से मिलने पर विवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पीड़ित परिवार का दुख बांटने गए थे, राजनीति करने नहीं।

उन्होंने कहा— “मैंने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर की बात की थी। इसमें राजनीति कहां है?”

कुराली बस स्टैंड घटना का जिक्र

सीएम ने बताया कि उन्होंने मौके पर ही रोपड़ डीसी को फोन कर बस प्रबंधन दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अरदास के लिए यात्रा करने वाले लोगों को परेशान न किया जाए।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments