HomePunjabअमृतसर में 40 किमी लंबी नई सड़क का निर्माण शुरू, बॉर्डर क्षेत्र...

अमृतसर में 40 किमी लंबी नई सड़क का निर्माण शुरू, बॉर्डर क्षेत्र के 80 गांव होंगे लाभान्वित

अमृतसर, 28 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से आज लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने रावी नदी के धुसी बांध पर बनने वाली 40 किलोमीटर लंबी नई सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस परियोजना पर 67.59 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

गोनावाल से गुलगढ़ तक जुड़ेगा 40 किमी का बॉर्डर रूट

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि यह सड़क हल्का अजनाला के बॉर्डर क्षेत्र में पिंड घोनेवाला से शुरू होकर माछीवाल, कामलपुर, निसोके, पंज गराइयां, गिलावाली, दोजोवाल, बेदी छन्ना, चहरपुर, बल लंबे दरिया, साहोवाल, खनवाल, रायपुर, सैदपुर, हाशमपुर सहित करीब 80 गांवों को जोड़ते हुए गुलगढ़ तक जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि सीमा की सुरक्षा में तैनात सेना के जवानों की आवाजाही भी आसान होगी। यह सड़क धुसी बांध को भी मजबूत करेगी और “ऑल वेदर रोड” होने के कारण भविष्य में आने वाली संभावित बाढ़ से क्षेत्र को सुरक्षा प्रदान करेगी।

80 गांवों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई – विधायक कुलदीप धालीवाल

हल्का विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि 80 से अधिक गांवों को इससे सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को मंडी में फसल और शुगर मिल में गन्ना ले जाने में भी विशेष सुविधा होगी।

उन्होंने लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने न केवल इस परियोजना को मंजूरी दिलाई, बल्कि स्वयं अजनाला पहुंचकर निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले से ही सड़कों के निर्माण व मरम्मत का काम चल रहा है और यह नई सड़क अजनाला क्षेत्र के विकास की दिशा बदल देगी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments