चंडीगढ़ (शहीद ए आज़म ब्यूरो): पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुक्रवार, 28 नवंबर को बुलाई गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के चंडीगढ़ स्थित सरकारी निवास पर सुबह 11:30 बजे होगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के दौरान कई अहम एजेंडों पर मंजूरी मिलने की संभावना है। राज्य के हित और सुधारों से जुड़े कुछ बड़े फैसले भी इस बैठक में लिए जा सकते हैं।
कैबिनेट की यह बैठक मौजूदा हालात और सरकारी नीतियों के मद्देनज़र काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।






