Monday, June 22, 2026
HomePatialaमाता श्री काली देवी मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी, जल्द...

माता श्री काली देवी मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी, जल्द श्रद्धालुओं को समर्पित होगा: हरपाल जुनेजा

पटियाला, 22 जून
पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने कहा कि माता श्री काली देवी मंदिर का निर्माण कार्य आधुनिक तकनीक और तेज गति से किया जा रहा है तथा इसे जल्द ही श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने यह बात एस.डी.के.एस. सभा के प्रधान बाल कृष्ण सिंगला के साथ मंदिर परिसर का दौरा करने के दौरान कही।

हरपाल जुनेजा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि माता श्री काली देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ दर्शन करने आते हैं, इसलिए मंदिर का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर एस.डी.के.एस. सभा के प्रधान बाल कृष्ण सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मंदिर के निर्माण के लिए किया गया प्रयास लंबे समय तक श्रद्धालुओं को याद रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने केवल वादे किए, जबकि वर्तमान सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कराया है, जिसके लिए पूरा समाज उनका आभारी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि मंदिर के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments