Monday, June 22, 2026
HomeHaryanaमौके पर ही संबंधित विभागों को आवेदन के समयबद्ध समाधान के निर्देश:

मौके पर ही संबंधित विभागों को आवेदन के समयबद्ध समाधान के निर्देश:

एसडीएम आकाश शर्मा ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं
टोहाना, 22 जून एसडीएम आकाश शर्मा ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न शिकायतों को सुना। इस दौरान उन्होंने नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए प्राप्त आवेदनों को मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेज कर उनके स्थायी निवारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में कुल तीन आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एक आवेदन परिवार पहचान पत्र से संबंधित, एक पुलिस विभाग से संबंधित तथा एक आवेदन बिजली विभाग से संबंधित था। एसडीएम आकाश शर्मा ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर इनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे ये शिविर आमजन के लिए अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं, क्योंकि यहाँ एक ही छत के नीचे समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनहित के कार्यों को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक आवेदन का निपटारा पूरी संवेदनशीलता के साथ करें ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी किसी भी विभागीय या प्रशासनिक समस्या के समाधान के लिए इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं, जहाँ प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रहती है। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित परिवार पहचान पत्र, पेंशन, बिजली, पेयजल, राजस्व तथा अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े आवेदन एवं शिकायतें सुनी जाती हैं, जिनका संबंधित विभाग द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया जाता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments